Ramayana: Part 1 – एक नई सिनेमा यात्रा

भारतीय सिनेमा के इतिहास में “Ramayana” जैसी गूढ़ और पवित्र कथा को पर्दे पर लाने की कोशिशें कई बार हुई हैं। लेकिन निर्देशक Nitesh Tiwari की आने वाली फिल्म “Ramayana: Part 1” इस दिशा में अब तक की सबसे बड़ी और भव्य कोशिश मानी जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक रिलीज़ हुआ और इंटरनेट पर इसे देखकर दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
दमदार कास्टिंग – अभिनय और आस्था का संगम
फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों की उम्मीदों को पहले ही काफी ऊँचाई पर पहुँचा दिया था।
- Ranvir Kapoor भगवान राम के रूप में,
- Sai Pallavi माता सीता के किरदार में,
- और Yash रावण के रूप में नज़र आए।
Ranvir Kapoor की गंभीरता, Sai Pallavi की सादगी और Yash की घमंड से भरी आंखों ने पहले ही लुक में अपनी छाप छोड़ दी है।
शानदार VFX में दिखा नया भारत
जिस बात की सबसे ज़्यादा तारीफ हो रही है, वो है फिल्म का शानदार VFX। राम और रावण के बीच की लड़ाई को जिस स्केल पर दिखाया गया है, वह न सिर्फ़ तकनीकी रूप से बेहतरीन है, बल्कि उसमें भावनात्मक गहराई भी महसूस होती है। टाइटल कार्ड की डिज़ाइन को देखकर कई लोग Game of Thrones को याद कर बैठे, वहीं कुछ ने इसे “Adipurush” से बेहतर बताया जो पहले इसी विषय पर आई थी पर VFX के कारण आलोचना का शिकार हुई थी।
यह केवल फिल्म नहीं, आस्था है
“Ramayana” भारतीय जनमानस के लिए सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह इतिहास, संस्कार, त्याग और भक्ति का प्रतीक है। यही कारण है कि इस महागाथा को फिल्म में बदलना आसान नहीं होता। Nitesh Tiwari ने यह चुनौती स्वीकार की है और इसे दो भागों में पर्दे पर लाने का फैसला किया है।
उनकी सोच साफ है – ये फिल्म ट्रेंड के हिसाब से नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण के साथ बनाई जा रही है। इसीलिए कलाकारों का चयन भी उन्हीं के गुणों को ध्यान में रखकर किया गया है, न कि केवल उनकी स्टार पावर को देखकर।
Sunny Deol बने हनुमान – एक शक्तिशाली उपस्थिति
सबसे चौंकाने वाली और ज़बरदस्त कास्टिंग रही Sunny Deol की – जो भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। उनकी गूंजती हुई आवाज़, दमदार व्यक्तित्व और जोश से भरे संवाद इस भूमिका को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। दर्शकों का मानना है कि हनुमान के लिए Sunny Deol से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता था।
भावनाओं से जुड़ी एक पीढ़ियों की फिल्म
‘Ramayana: Part 1’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक अनुभव है। यह केवल आज के नहीं, बल्कि हर पीढ़ी के लोगों को जोड़ने की कोशिश करता है। यह कहानी हमें हमारे मूल्यों, नायकों और विश्वासों की याद दिलाती है। Nitesh Tiwari इस महाकाव्य के साथ कोई नई व्याख्या नहीं कर रहे, बल्कि उसे वैसे ही सम्मान के साथ दिखा रहे हैं जैसा वह सदियों से हमारे दिलों में बसी है।
अंत में…
“Ramayana: Part 1” एक ऐसी कोशिश है जो केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावना, शिक्षा और प्रेरणा भी दे सकती है। अगर सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा इस झलक में दिखा, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन सकती है।
दीपावली 2026 को जब यह फिल्म रिलीज़ होगी, तब शायद हम सभी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक युग को दोबारा जी रहे होंगे। और हमें इस दिन का बेसबरी से इंतजार रहेगा।
बाकी आप लोगों को कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताना।